20 Apr 2024, 19:56:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुख्यमंत्री कमलनाथ आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 12:07PM | Updated Date: Sep 23 2019 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ आज राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों मंदसौर और नीमच का दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक कमलनाथ सुबह करीब पौने 12 बजे मंदसौर पहुंचेंगे। इसके बाद वे मंदसौर से नीमच जिले के रामपुरा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे रामपुरा से चल कर कयामपुर जाएंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री कयामपुर में अधिकारियों के साथ बाढ़ राहत कार्यों के संबंध में बैठक लेंगे एवं बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »