23 Apr 2024, 18:09:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : महापौर ने की हनीट्रैप के शिकायतकर्ता निगम इंजीनियर को बर्खास्त करने की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 4:16PM | Updated Date: Sep 22 2019 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर नगर निगम की महापौर मालिनी गौड़ ने हनीट्रैप मामले के शिकायतकर्ता निगम इंजीनियर हरभजन सिंह को बर्खास्त किये जाने की मांग की है। श्रीमती गौड़ ने पूछे जाने पर कहा कि आज उनकी मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह से दूरभाष पर चर्चा हुयी है, जिसमे उन्होंने निगम में पदस्थ सिटी इंजीनियर हरभजन सिंह को शीघ्र बर्खाश्त किये जाने की मांग की।
 
उन्होंने कहा हनीट्रैप मामले में हरभजन सिंह का जिस तरह का चरित्र सामने आया है, उससे इंदौर नगर निगम की छवि खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए विश्व प्रसिद्ध इंदौर में ऐसे अधिकारियों की पदस्थापित रहने का वे बतौर महापौर पुरजोर विरोध करती हैं। उन्होंने बताया मंत्री सिंह ने उन्हें हरभजन के खिलाफ शीघ्र उचित कार्रवाई करने का अवश्वान दिया है। श्रीमती गौड़ महापौर के साथ इंदौर विधानसभा क्रमांक-4 से विधायक भी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »