20 Apr 2024, 08:55:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भिण्ड जिले में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए 3 हजार से ज्यादा बाढ़ प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 7:06PM | Updated Date: Sep 18 2019 7:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में उफन रही चंबल नदी के कारण अटेर और सिंध नदी में जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे 25 गांवों के करीब 3 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार रेस्क्यू किये गए 900 से ज्यादा लोगों को जिला प्रशासन द्वारा बनाये गए राहत शिविरों में पहुंचा दिया गया है। बाकी लोग अपने रिश्तेदारों एवं मिलने वालों के यहां सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। जिला प्रशासन, होमगार्ड, सेना, पुलिस और एसडीआरएफ के 750 से ज्यादा जवान लगातार लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुचा रहे हैं।
 
अटेर, भिण्ड और लहार में नदियों का जलस्तर बढ़ने से लगभग 4500 से ज्यादा जनसंख्या, 550 से ज्यादा मकान और 934 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्रफल की फसलें प्रभावित हैं। तकरीबन 700 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों को नुकसान होने का अनुमान है। कलेक्टर भिण्ड छोटे सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  रुडोल्फ अल्वारेस बाढ़ की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। दोनों अधिकारी रेस्क्यू ऑपरेशन में मौजूद रह कर स्थिति पर पकड़ बनाये हुए हैं। राहत शिविरों में सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »