29 Mar 2024, 14:58:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा नेता घडियाली आंसू न बहाए, बाढ पीडितों की करें मदद: गोविन्द सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 6:58PM | Updated Date: Sep 18 2019 6:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिंड। मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने भिंड में आई बाढ़ को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए आज कि वे घड़यिाली आंसू बहाने की बजाय बाढ़ प्रभावित की मदद के लिए आगे आये। डॉ सिंह ने यहां अपने निज निवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस सेवादल प्रदेश सरकार शासन व प्रशासन के अधिकारी एनडीआरएफ और सेना के जवान पूरी मुस्तैदी से बचाव कार्य में लगे हुए हैं। इसी वजह से जिले में किसी तरीके की कैजुअल्टी नहीं हुई। राहत कैंपों में लोगों को पूरी तरह सुविधाएं मिल रही है। सरकार किसी को भूखों मरने नहीं देगी। बाढ़ का प्रकोप खत्म होते ही तत्काल 7 दिन के भीतर नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि बाढ़ आपदा से लोगों को बचाने के लिए भिण्ड में केवल भाजपा सांसद ने बाढ़ पीडितों की सुध ली है। उसके अलावा भाजपा का कोई नेता नहीं दिखा। एक सवाल के जवाब में डॉ सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की नदी जोड़ योजना अच्छी थी इसे लागू किया जाना चाहिए था। अगर यह हो जाता तो इस तरीके की आपदाएं कम की जा सकती थी। चीन में यह प्रयोग किया गया है और वहां काफी सफल रहा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार बाढ़ प्रभावितों की पूरी चिंता कर रही है। जहां-जहां बाढ़ आपदा है। वहां बड़ी संख्या में राहत कैंप खोले गए हैं, जिनमें सरकार के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता और कांग्रेस के सेवादल के लोग पीडितों की मदद कर रहे हैं। उन्हें भोजन पानी खाना वस्त्र आदि उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता सिर्फ घडियाली आंसू बहाने के लिए यहां आए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »