29 Mar 2024, 07:23:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सरदार सरोवर परियोजना में डूब प्रभावित परिवारों के हितों का पूरा ध्यान रखा जायेगा : बघेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 12:50AM | Updated Date: Sep 17 2019 12:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मघ्यप्रदेश के नर्मदा घाटी विकास मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने कहा है कि सरदार सरोवर परियोजना में डूब प्रभावित परिवारों के हितों का पूरा ध्यान रखा जायेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार बघेल ने अनुविभाग कुक्षी के विभिन्न ग्रामो का भ्रमण करने के दौरान ग्रामीणों को यह बात कही। उन्होंने कहा पूरा निसरपुर डूब प्रभावित माना गया है। प्रभवित परिवार निराश न हो उन्हें मदद के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। बघेल ने ग्रमा भवरिया, कटनेरा, निसरपुर, खापरखेड, सहित अन्य डूब प्रभावित क्षेत्र तथा पूर्नवास स्थलों का अवलोकन किया और प्रभावित परिवारों से रूबरू चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों को भूखंड तथा 5.80 लाख रूपये का पैकेज नही मिला है।
 
उन्हें भूखंड तथा 5.80 लाख रूपये का पैकेज दिया जावेगा। साथ ही जिन परिवारों को भूखंड तो मिल गया है लेकिन 5.80 लाख रूपये का पैकेज नही मिला है। उन्हें यह राशि भी प्रदाय की जायेगी। बघेल ने कहा कि जो शासकीय अधिकारी-कर्मचारी डूब प्रभावित हुऐ है उन्हें भी भू-खंड प्रदाय किया जायेगा। इसके लिये दल प्रभारियों को निर्देश दिये गये है कि वे डूब प्रभावित क्षेत्र के परिवारों का पंचनामा बनाकर जिला प्रशासन को भेजा जाये। बघेल ने कहा कि डूब क्षेत्र र्में मंदिर, धर्मशाला प्रभावित हुए है उन्हें भी पात्रता की श्रेणी में रखकर भू-खंड आवंटित किया जायेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »