18 Apr 2024, 15:57:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नाले में बहे युवक का शव बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 7:31PM | Updated Date: Sep 9 2019 7:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा तहसील के डोंगरगांव पुलिस थाना के बाघा नाला में बहे एक युवक के शव को आज बरामद कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार टीकाराम चौधरी तेज बहाव में बह कर डूब गया। इसके शव को होमगार्ड की टीम के सदस्य गोता लगा कर खोजते रहे। अंत में उनके हाथ शव लग गया और उसको बाहर निकालने के बाद पुलिस ने पीएम के लिए पहुंचाया है। वहीं, जिले के ग्यारी में बाढ में फंसे 20 लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थल पर पहुंचाया है। गोटेगांव तहसील के जबलपुर सडक मार्ग पर नर्मदा नदी के झांसीघाट पुल से 15 फुट उपर पानी सोमवार को बह रहा है जिसके कारण यह सडक मार्ग बंद है। इस पुल से मंगलवार तक पानी उतरने की संभावना बताई जा रही है। यह बाढ बरगी डैम के गेट खुलने से आई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »