28 Mar 2024, 20:34:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सिंधिया को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2019 1:59PM | Updated Date: Sep 3 2019 1:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिंड। मध्यप्रदेश की भिंड जिला कांग्रेस इकाई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया है। जिला इकाई का दावा है कि अब इस प्रस्ताव के बारे में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को जानकारी भेजी जाएगी। जिला कांग्रेस की कल हुई बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल प्रस्ताव लेकर आए।
 
मेहगांव विधायक ओपीएस भदौरिया, गोहद विधायक रणवीर जाटव और पूर्व मंत्री राकेश चौधरी समेत बैठक में मौजूद सभी कांग्रेस नेताओं ने इस पर सहमति दी। इस दौरान गोहद विधायक जाटव ने तो ये चेतावनी तक दे डाली कि सिंधिया को अगर प्रदेशाध्यक्ष नहीं बनाया तो प्रदेश में हालात खराब हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस परिस्थिति में सामूहिक इस्तीफे पर भी निर्णय लिया जा सकता है। मेहगांव विधायक ओपीएस भदौरिया ने कहा सिंधिया को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव जनता की मांग है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »