25 Apr 2024, 11:36:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हर व्यक्ति को खेल को आत्मसात करना चाहिए : पटवारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2019 3:16PM | Updated Date: Aug 29 2019 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। विश्व विख्यात हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म-दिन पर आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। खेल दिवस पर मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सभी जिलों में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने इंदौर में स्वयं साइकिल चला कर रैली का उद्धघाटन किया। पटवारी अपने निवास से साइकिल चला कर कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे। पटवारी ने कहा कि हर व्यक्ति को खेल को आत्मसात करना चाहिए। खेल से सकारात्मकता की भावना आती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि खेल से हर परिवार जुड़े। प्रदेश के खिलाड़ी देश ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी मध्यप्रदेश का नाम रौशन कर रहे हैं।
 
पटवारी ने कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार में जन-सहभागिता भी सुनिश्चित की जायेगी। खेल के लिये बेहतर वातावरण बनाया जा रहा है। राष्ट्रीय खेल दिवस पर यहां टी.टी. नगर स्टेडियम पर प्रात: 7 बजे से साइकिल रैली हुई। रैली को अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज रागिनी मार्को, हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर और अंतर्राष्ट्रीय सेलिंग खिलाड़ी हर्षिता तोमर ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में संचालक खेल एवं युवा कल्याण डॉ. एस.एल. थाउसेन, खेल प्रशिक्षक और खिलाड़ी शामिल हुए और नागरिकों को पर्यावरण और स्वच्छता का संदेश दिया। टी.टी. नगर से प्रारंभ हुई रैली विभिन्न मार्गों से होकर बोर्ड ऑफिस चौराहे जाकर वापिस टी.टी. नगर स्टेडियम पर समाप्त हुई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »