29 Mar 2024, 16:27:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा के वरिष्ठ नेता गौर को कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 2:47PM | Updated Date: Aug 21 2019 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के कई नेताओं और प्रदेश के कई मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें स्मरण किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि गौर के देहांत से उन्होंने एक राजनीतिक साथी खो दिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन में भले ही वे और श्री गौर दो ध्रुवों पर रहे, लेकिन व्यावहारिक रूप से वो उनके दिल के बेहद कÞरीब थे। जब भी मिले पूरी गर्मजोशी के साथ मिले।
 
जो भी किया पूरी ईमानदारी से किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयोतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि  गौर के दु:खद निधन पर वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे। प्रदेश सरकार में मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि सूर्योदय के इस क्षण में राजनीति का एक सूर्य अस्त हो गया।
 
गौर की राजनैतिक चेतना एवं उनका सम्पूर्ण जीवन एक ऐसी शिक्षाप्रद कहानी है जो हमेशा सादगीपूर्ण एवं सहज जीवन के लिए प्रेरित करता रहेगा। मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि श्री गौर का निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक लोकप्रिय राजनेता के साथ ही शानदार व्यक्तित्व के धनी थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »