26 Apr 2024, 03:03:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस सरकार धर्म के नाम पर दिखावा नहीं करती: सलूजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 12:42AM | Updated Date: Aug 18 2019 12:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने आज कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने उज्जैन के महाकाल मंदिर के विकास के लिए योजना बनाकर साबित कर दिया किया कि वह पिछली सरकार की तरह धर्म के नाम पर दिखावा नहीं काम करती है। सलूजा ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि पूर्व की 15 वर्ष की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में राम वन गमन पथ के निर्माण से लेकर गौ माता के संवर्धन-संरक्षण और गौशालाओ के निर्माण एवं महाकाल मंदिर के विस्तार व व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कोई कदम नहीं उठाए गए, जो खुद को सच्चे गो भक्त बताते थे, उनके राज में एक भी गौशाला के निर्माण को लेकर कोई कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विश्व में प्रदेश की पहचान बन चुके, करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में उसके वर्तमान स्वरूप से बगैर छेड़छाड़ करें, करोड़ों रुपए की राशि से मंदिर के विस्तार व व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर आज विकास की कार्य योजना को अंतिम रूप प्रदान किया। सलूजा ने कहा कि प्रदेश में 1000 गौशालाओं का निर्माण कार्य पूर्व से ही जारी है। सड़कों पर बैठने वाली गौ माताओं की सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक कार्ययोजना बनाने का कार्य भी जारी है। वही राम वन गमन पथ के निर्माण को लेकर भी विस्तृत कार्य योजना पर काम चल रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »