26 Apr 2024, 03:41:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में दो तीन दिन में फिर होगी झमाझम बारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 12:13AM | Updated Date: Aug 18 2019 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के कई बांध-जलाशयों के लबालब होने पर अतिरिक्त पानी की निकासी से नर्मदा, चंबल, पार्वती और बेतवा नदियों में बाढ आ गई है। इस बीच अगले तीन दिन में प्रदेश में फिर झमाझम हो सकती है। राजस्थान के कोटा बेराज से पानी छोड़े जाने के कारण भिंड और मुरैना में चंबल नदी में बाढ़ आ गई है। परिणाम स्वरुप इन दोनों जिलों के नदी किनारे बस करीब सौ गांवों को अलर्ट कर दिया गया है। मुरैना में वर्षा की तेज बौछारें भी हुई। चंबल नदी मुरैना में राजघाट पुल पर खतरे के निशान 138 मीटर से ढाई मीटर ऊपर बह रही है और लगभग आधा दर्जन गांव बाढ़ से घिर गए हैं। कलेक्टर प्रियंका दास ने बताया कि इन गांवों के 500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। खरगोन जिले के मंडलेश्वर में ऊफन रही नर्मदा नदी में कल एक महिला बह गई थी, जिसका अब तक पता नहीं चला है।
 
इस बीच मौसम विज्ञान भोपाल केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक उदय सरवटे ने यूनीवार्ता को बताया कि अगले चौबीस घंटों में बंगाल की खाड़ी में फिर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे 19 एवं 20 अगस्त को पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम बन सकता है। वैसे आज मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा और बूंदाबांदी हुई। पिछले चौबीस घंटों में भी भानपुरा में 40 मिमी, जावद और मनावर 30 मिमी, रायसेन, महू, इच्छावर और आगर में 20 मिमी तथा भोपाल में 16. 7 मिमी वर्षा हुई है। राजधानी भोपाल में आज दिन भर धूप खिली, लेकिन शाम होते होत बादल छा गए और बारिश की एक दो बौछारें पड़ी। भोपाल में एक जून से अब तक 1114. 9 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 384. 7 मिमी ज्यादा है। भोपाल में सीजन की औसत वर्षा 998. 6 मिमी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »