26 Apr 2024, 03:17:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सतना में अलग -अलग हादसों में तीन लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 2:46PM | Updated Date: Aug 13 2019 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में अलग -अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के सभापुर थाना क्षेत्र के नया गांव में कल घर में खेल रही पांच वर्षीय बालिका नैन्सी चौधरी को जहरीले सांप ने डस लिया। उसे उपचार के लिये बिरसिंहपुर 
के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी देर रात में मौत हो गई।
 
इसी प्रकार सतना-प्रयागराज रेलखंड के बीच जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर चौरासी गांव के पास रेल पटरियों से कल एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बतायी गई है। एक अन्य हादसे के अनुसार नागौद थाना क्षेत्र के रेरूआ कला गांव में रघुनाथदीन चौधरी (20) ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के सामने स्थित पेड पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने तीनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »