26 Apr 2024, 03:17:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

स्व.किशोर कुमार को भारत रत्न सम्मान के लिये पहल करेंगे- साधौ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2019 3:30PM | Updated Date: Aug 5 2019 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खंडवा। मध्यप्रदेश की संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने कहा है कि मध्यप्रदेश में जन्मे सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक स्व. किशोर कुमार को भारत रत्न सम्मान प्रदान कराने के लिए राज्य सरकार पहल करेगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ. साधौ ने रविवार को खंडवा में सांस्कृतिक संस्थाओं और नागरिकों की मांग पर स्व. किशोर कुमार जयंती समारोह में यह बात कही। डॉ. साधौ ने प्रख्यात पार्श्व गायक स्व. किशोर कुमार का खंडवा स्थित पैतृक मकान देखा और विजिटर्स पुस्तिका में हस्ताक्षर किये। इसके पूर्व उन्होंने स्व. किशोर कुमार की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। संस्कृति मंत्री ने स्थानीय सांस्कृतिक संस्था के कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »