20 Apr 2024, 09:48:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जंगलों में मिली नवजात को डायल 100 ने पहुंचाया अस्पताल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2019 1:17PM | Updated Date: Aug 3 2019 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले में आज सुबह जंगलों में मिली एक नवजात बच्ची को डायल 100 पुलिस सेवा द्वारा समय रहते अस्पताल पहुंचाने से बच्ची की जान बच गई। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बागली थाना क्षेत्र के बरजई घाट के जंगलों में आज एक पहाड़ी पर एक नवजात बच्ची के होने के बारे में पुलिस को जानकारी मिली।
 
सूचना मिलते ही डायल 100 वाहन को वहां भेजा गया। वाहन ने मौके पर पहुंचकर नवजात बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर शासकीय अस्पताल बागली में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार बरजई घाट के जंगलों में पहाड़ी पर दो चरवाहे बकरी चराने गए थे। बच्ची की रोने की आवाज सुन उन्होंने लावारिस पड़ी नवजात बच्ची को देखा और इसकी सूचना डायल-100 को दी। बागली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »