19 Apr 2024, 00:07:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

नगर निगम के 18 अनुपस्थित कर्मचारियों को आयुक्त ने किया बर्खास्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2019 1:02PM | Updated Date: Jul 25 2019 1:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन नगरपालिक निगम के लंबे समय से अनुपस्थित 18 कर्मचारियों को सेवा से पृथक कर दिया गया है। निगम से जारी विज्ञप्ति में बताया कि निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने विभिन्न विभागों में कार्य से हमेशा अनुपस्थिति को गंभीर लापरवाही मानते हुए कल स्वास्थ्य विभाग के 13, स्थापना के दो और उद्यान विभाग के तीन वेतन भोगी कर्मचारियों को बर्खास्त करने के आदेश जारी किए। ये सभी कर्मचारी दो से चार माह से अपने कार्य से अनुपस्थित चल रहे थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »