20 Apr 2024, 11:02:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सिंहस्थ में 100 करोड़ रुपए के अतिरिक्त व्यय पर मंत्री का जांच का आश्वासन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2019 4:16PM | Updated Date: Jul 23 2019 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा ने आज विधानसभा में कहा कि सिंहस्थ में 100 करोड़ रुपए के अतिरिक्त व्यय के मामले में जांच कराई जाएगी। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना ने आरोप लगाते कहा कि मध्यप्रदेश माध्यम वित्तीय अनियमितताओं का शिकार है। उन्होंने ये भी कहा कि सिंहस्थ में 327 करोड़ रुपए का बजट था, लेकिन 100 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च किया गया। उन्होंने ये भी पूछा कि जनसंपर्क विभाग और माध्यम समानांतर क्यों काम कर रहे हैं।
 
मंत्री शर्मा ने कहा कि दोनों स्थानों पर अलग-अलग अधिकारियों के अलग-अलग कार्य हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 100 करोड़ रुपए के अतिरिक्त खर्च के मामले में दो महीने में जांच कराई जाएगी। माध्यम के कार्यों के लिए 'एम्पैनलमेंट' निरस्त करके प्रक्रिया फिर से की जा रही है। मध्यप्रदेश के उज्जैन में वर्ष 2016 के अप्रैल-मई माह में सिंहस्थ का आयोजन हुआ था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »