24 Apr 2024, 23:27:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भिण्ड : कार्य में लापरवाही पर 9 परियोजना सहित 78 सुपरवाइजरों को नोटिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2019 1:05PM | Updated Date: Jul 23 2019 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड में जिला प्रशासन ने कार्य में लापरवाही बरतने पर नौ परियोजना अधिकारी सहित 78 सुपरवाइजरों को नोटिस दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर छोटे सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभागीय योजनाओं का लक्ष्य पूर्ति न करने और कम ग्रेडिंग को लेकर कल नाराजगी जाहिर की। इस मामले में जिला परियोजना अधिकारी अब्दुल गफ्फार ने नौ परियोजना अधिकारी व 78 सुपरवाइजरों को नोटिस थमा दिए हैं।
 
इनमें भिण्ड शहर के कौशलेंद्र मावई, भिण्ड ग्रामीण की निशा शंखवार, अटेर के राहुल गुप्ता, मौ के डॉ संदीप मौर्य, लहार के अजय जाटव, रौन की चंद्रप्रभा पाठक, बरोही के परशुराम शर्मा और गेरमी के प्रभारी डॉ संदीप मौर्य को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा 78 सुपरवाइजरों को नोटिस दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »