23 Apr 2024, 18:15:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मोबाइल टॉवर की बैटरी चुरा भागे दो बदमाश गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 5:42PM | Updated Date: Jul 21 2019 5:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले की सलामतपुर पुलिस ने मोबाइल टॉवर की बैटरी चुरा कर भागे दो बदमाशों को वाहन चिअकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात पुलिस को वाहन चैकिंग के दौरान सलामतपुर थाने के यातायात पुलिस ने बड़ी सूझबूझ के साथ मोबाइल टावर से बैटरी चुराने वाला एक बड़ा चोर गिरोह को पकड़ लिया है।
 
बताया जा रहा है की आरोपी राहतगढ से टावर की बैटरी एक पिकअप वाहन मे लोडकर भोपाल की ओर जा रहे थे, तभी सलामतपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान वाहन एवं दो व्यक्ति को धर दबोचा। बरामद बैटरी की कीमत लगभग चार लाख रुपए बताई जा रही है। सलामतपुर पुलिस मामले की जंच में जुट गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »