20 Apr 2024, 14:33:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती स्यारदा गांव में पांच वर्षीय एक बालिका की साँप के काटने से मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम नैनी रावत अपने घर पर खेलते समय पास लगी पत्थर की दीवार पर चढ़ रही थी। तभी उसे साँप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »