24 Apr 2024, 12:06:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 4:47PM | Updated Date: Jul 19 2019 4:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में अपनी डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पिता को आज गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि आज सुबह नगर निगम के कर्मचारियों ने सूचना दी कि दीन दयाल चौक के समीप नाले में एक बच्ची का शव पड़ा हुआ है जो पत्थर के नीचे दबा हुआ है। पुलिस ने घटना स्थल  पहुंचकर बच्ची को शव को नाले से बाहर निकलवाया। वह रमेश बर्मन की बच्ची थी।
 
रमेश मूलत: शहडोल का रहने वाला है और पिछले कुछ समय से विजयनगर थाना क्षेत्र के दीनदयाल चौक के समीप झौपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहता है। वह मजदूरी का काम करता है और शराब पीने का आदि है। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो देखा कि पांच वर्षीय बच्ची प्रीति अपनी तीन वर्षीय बहन प्राची के साथ भयभीत अवस्था में बैठी हुई थी। बड़ी बेटी ने बताया कि उसकी मां अस्पताल में भर्ती है। रात्रि में उसके पिता शराब पीकर आए थे और रोने के कारण प्राची को मारा था तथा छोटी बहन रूपाली को सिर के बल पटक दिया था,जिसके कारण उसकी मौत हो गयी थी।
 
पिता छोटी बहन को लेकर चले गये थे जो अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। पुलिस ने एल्गिन अस्पताल में बच्ची की मां के संबंध में पता किया तो मालूम हुआ कि उसने एक और बेटी को जन्म दिया है और महिला का पति भी अस्पताल में है। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल से आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »