16 Apr 2024, 21:27:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

पेट्रोल पंप लूट और हत्या की योजना बनाते छह गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 4:31PM | Updated Date: Jul 19 2019 4:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की अपराध शाखा पुलिस ने खुड़ैल थाना क्षेत्र से पेट्रोल पम्प लूटने और हत्या की साजिश की वारदात को अंजाम देते छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें आज न्यायालय में पेश  किया जायेगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार अपराध शाखा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कल रात कंपेल रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर घेराबंदी कर पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाते 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्त में आये आरोपियों के नाम अबला, असलम, रऊफ, मुख्तियार, जितेंद्र और अमजद हैं।

सभी आरोपी इंदौर निवासी बताये जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक कारतूस, देशी कट्टा, लोहे का फालिया, तलवार, छूरा, लट्ठ जब्त किये हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी जितेंद्र के भाई दीपक यादव की हत्या 13 मई 2017 को कपिल पटेल ने करवा दी थी, जिसका बदला लेने के लिये आरोपी जितेंद्र ने अपने भाई के हत्या के आरोपी को जान से मरवाने की 10 लाख रुपये की सुपारी अमजद को दी थी।

डेढ़ लाख रुपये एडवांस दिये गये थे। अमजद और उसके साथी गण पेट्रोल पंप लूट के बाद अगले दिन हत्या करने वाले थे। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के पहले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने सुपारी के लिये एडवांस दी गयी राशि के 29 हजार 800 रुपये भी बरामद किये हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »