20 Apr 2024, 08:51:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मैरिज गार्डन में आग, लाखों का नुकसान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 4:06PM | Updated Date: Jul 17 2019 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर तहसील मुख्यालय स्थित एक मैरिज गार्डन में आग लगने से उसकी चपेट में एक धर्मकांटा भी आ गया। दोनों में 12 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल कृषणा मैरिज गार्डन में अचानक लगी आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग ने उसी के पास स्थित ट्रकों का वजन करने वाले धर्मकांटे को भी अपनी चपेट में ले लिया। गार्डन में टेंट सामान सहित अन्य नुकसान करीब 10 लाख व धर्मकांटे पर कम्प्यूटर मशीन सहित अन्य का नुकसान करीब 2 लाख रुपये आंका गया है। बाद में फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »