20 Apr 2024, 05:45:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

किसानों को नवकरणीय ऊर्जा के उपयोग के लिये प्रोत्साहित करेंगे-यादव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 12:39AM | Updated Date: Jul 12 2019 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव ने प्रदेश के बजट 2019-20 में किसानों को नवकरणीय ऊर्जा के उपयोग के लिये प्रोत्साहित किये जाने के निर्णय का स्वागत किया है। यादव ने कहा कि बजट में इसके लिये 271 करोड़ की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर किसानों को नवकरणीय ऊर्जा का अधिकाधिक उपयोग करने के लिये प्रोत्साहित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री सोलर पम्प योजना को जनोन्मुखी बनाने के लिये 187 करोड़ का प्रावधान किया गया है। यह अनुकरणीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि बजट में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा के उपयोग के लिये सभी वर्गों को प्रोत्साहित करने के प्रयास राज्य सरकार की सकारात्मक सोच के परिचायक हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »