26 Apr 2024, 00:48:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

काष्ठ आधारित उद्योगों की राज्य-स्तरीय समिति पुनर्गठित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 12:38AM | Updated Date: Jul 12 2019 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने काष्ठ आधारित उद्योगों की राज्य-स्तरीय समिति का पुनर्गठन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार प्रधान मुख्य वन संरक्षक को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार समिति में क्षेत्रीय कार्यालय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के प्रतिनिधि, प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्य आयोजना अथवा उनके प्रतिनिधि, संचालक/अपर संचालक (उद्योग), प्रबंध संचालक संत रविदास हस्त शिल्प तथा हथकरघा विकास निगम और प्रबंध संचालक वन विकास निगम अथवा उनके प्रतिनिधि को सदस्य नामांकित किया गया है। मुख्य वन संरक्षक/अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विपणन) को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »