20 Apr 2024, 07:37:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

युवती से सामूहिक बलात्‍कार के आरोप में रिश्तदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 12:18PM | Updated Date: Jun 18 2019 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के जावदेश्यर गांव में एक युवती से खेत मे एक पखवाड़े तक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के मामले में दो करीबी रिश्तेदारों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया की राजस्थान के सवाई माधोपुर के रुलावद का रहने वाला कमल शर्मा अपने मामा के घर गांव में आता जाता था।
 
एक पखवाड़े पूर्व वह अपने ममेरे भाई गिर्राज शर्मा के साथ खेत पर गया था। जहां गांव से लकड़ी बीनने आयी युवती को इन्होंने पकड़ लिया और पास के बंजारा दल्ला नाले के नीचे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और मोबाइल पर वीडियो बना लिया और रोजाना वीडियो की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करते थे।
 
सूत्रों ने बताया की एक दिन लड़की द्वारा ये गलत कार्य करने से मना करने पर गिर्राज शर्मा ने वीडियो गांव के लड़कों के वाट्सएप ग्रुप में जारी कर दिया जिसे गांव वालों ने युवती के पिता को बताया जिस पर पिता ने लड़की को ले जाकर मानपुर थाने में गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कराया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »