24 Apr 2024, 01:37:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लोकसभा में दिखी भाषायी विविधता की झलक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 12:51AM | Updated Date: Jun 18 2019 12:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सत्रहवीं लोकसभा के पहले सत्र के पहले दिन सदन में आज नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण के दौरान देश की भाषायी विविधता की रोचक झलक देखने को मिली। अस्थायी अध्यक्ष डॉ वीरेन्द्र कुमार ने सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए महासचिव स्रेहलता वास्तव को शपथ ग्रहण के लिए सदस्यों के नाम पुकारने को कहा। उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम पुकारा, जिन्होंने हिन्दी में शपथ ली। उसके बाद पीठासीन मंडल में शामिल कांग्रेस के कोडिकुनिल सुरेश तथा बीजू जनता दल के भर्तृहरि मेहताब ने क्रमश: हिन्दी और उडिया में शपथ ली। केंद्रीय मंत्रियों हर्षवर्धन, रमेश पोखरियाल निशंक, पद येशो नाइक, अश्विनी कुमार  चौबे तथा प्रताप चंद सारंगी ने संस्कृत में शपथ ली। संस्कृत में शपथ लेने वालों में  मीनाक्षी लेखी, रमेश चंद्र विधूड़ी, सी आर  पाटिल, अरविंद कुमार शर्मा, सुनीता दुग्गल, दूबी सिंह चौहान, पर्वतभाई पटेल  सहित 20 से अधिक सदस्य शामिल थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हिंदी में शपथ ली, जबकि डी वी सदानंद गौड़ा ने कन्नड़, हरसिमरत कौर बादल पंजाबी, संसदीय कार्य मंत्री प्रशाद जोशी कन्नड़ तथा अरविंद गणपत सावंत ने मराठी में शपथ ली। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और असम सहित विभिन्न राज्यों से चुनकर आए ज्यादातर सदस्यों ने संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल अपनी-अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में सदन की सदस्यता की शपथ ली। कई सदस्यों ने अंग्रेजी में भी शपथ ली। गैर हिंदी भाषी होते हुए भी कई सदस्यों ने हिन्दी में शपथ ली। ऐसे सदस्यों में कांग्रेस के कोडिकुनिल सुरेश, राममोहन नायडु, एल कृष्णदेव राव शामिल हैं। हिंदी भाषी क्षेत्र से चुनकर आये राव इंद्रजीत और गौतम गंभीर ने अंग्रेजी में शपथ ली। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »