19 Apr 2024, 02:31:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राज्य में कांग्रेस सरकार को भाजपा पचा नहीं पा रही है - दिग्विजय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 6:37PM | Updated Date: May 24 2019 6:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी अभी भी नहीं पचा रहा है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आ गयी है। सिंह ने यहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्य में हमारे विधायकों को तोड़ने के लिए करोड़ों रूपयों का लालच दिया जा रहा है। लेकिन हमारे विधायक इससे प्रभावित नहीं हुए।

हमें अपने विधायकों पर पूरा भरोसा है। बसपा के दो, समाजवादी पार्टी के एक और चार निर्दलीय विधायकों पर भी भरोसा है, जो राज्य की कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रहे हैं। नवंबर दिसंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने सरकार बनायी है। कुल 230 सीटों में से कांग्रेस 114 विधायकों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरा और उसे बसपा, सपा और निर्दलीय समेत सातों विधायकों का समर्थन हासिल है। पंद्रह सालों तक सत्ता में रही भाजपा के वर्तमान में 109 विधायक हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »