19 Apr 2024, 11:33:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एक्जिट पोल को लेकर भार्गव की खुशी अस्थायी: सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 8:02PM | Updated Date: May 20 2019 8:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ गोविन्द सिंह ने आज कहा कि एग्जिट पोल के अनुमानों को लेकर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव की खुशी अस्थायी है। वास्तविक परिणाम 23 मई को आएंगे, जो कांग्रेस और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के पक्ष में ही रहेंगे। डॉ सिंह ने यहां जारी बयान में कहा कि नेता प्रतिपक्ष एक्जिट पोल के अनुमान से ही फूलकर कुप्पा हो गए हैं। यह प्रसन्नता अस्थायी है। वास्तविक परिणाम कांग्रेस और यूपीए के पक्ष में ही रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जहां तक विधानसभा सत्र आहूत करने का प्रश्न है, विपक्ष की मांग के पूर्व ही सत्र की आवश्यक तैयारियाँ हो गई हैं। तिथियों का निर्धारण शेष रह गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के नागरिकों को सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार सक्रिय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न कानून व्यवस्था का संकट है और न ही पर्याप्त पेयजल का, जैसा कि नेता प्रतिपक्ष भार्गव का कहना है। उन्होंने कहा कि किसानों की ऋण माफी की ठोस कार्रवाई राज्य सरकार ने की है, जिसके साक्षी वो लाखों किसान हैं, जिनके ऋण राशि माफ की जा चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »