20 Apr 2024, 18:25:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा मृतक परिवार के साथ खड़ी है : शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 6:55PM | Updated Date: May 20 2019 6:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल यहां पालिया में हुए हत्याकांड के प्रभावित परिवार को प्रदेश भाजपा की ओर से पांच लाख रूपये की राशि तत्काल दिये जाने की घोषणा की। चौहान आज यहां मृतक नेमीचंद के परिवार के हमले में घायल सदस्यों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर में कहा नेमीचंद की हत्या किया जाना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा जिस मध्यप्रदेश को भाजपा के 15 वर्षो के कार्यकाल में शांति का टापू कहा जाता था, उसे आज अराजक राज्य बना दिया गया है। उन्होंने अपने आरोपों को दोहराते हुये कहा कि भाजपा को वोट देने के कारण नेमीचंद के परिवार के साथ मारपीट कर नेमीचंद की हत्या कर दी गयी। उन्होंने कहा चुनावों के समय राजनीतिक प्रतिद्वंदिता, प्रतिस्पर्धा होती है, लेकिन कांग्रेस इसे दुश्मनी के तौर पर ले रही है। इंदौर के हातोद थाना क्षेत्र में कल नेमीचंद की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया हैं। पुलिस हत्या के तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुयी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »