19 Apr 2024, 18:28:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देश में एक विधान और एक प्रधान ही चलेगा - अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2019 12:52AM | Updated Date: Apr 24 2019 12:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि देश में एक विधान और एक प्रधान ही चलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में सत्ता के दो केंद्र थे, जिस कारण देश का विकास अवरुद्ध हो गया था। शाह ने देर शाम खजुराहो संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले राजनगर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक वक्त था जब मुंबई हमले के अलावा देश में अलग अलग स्थानों पर हमले हुए थे। लेकिन जब से नरेंद्र मोदी की सरकार देश में बनी, तब से आतंकियों के हौसले पस्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आतंकी गतिविधियों को फैलाने वाले आतंकी सरगनाओं को घर में घुसकर मारने का भी साहस किया। शाह ने कहा कि एक तरफ हम आतंकियों को मारते हैं, दूसरी तरफ कांग्रेसी अपना सीना पीटते हैं। कश्मीर के अलगाववादियों को हवा देने वाली यह कांग्रेस राष्ट्रीय अस्मिता के लिए खतरा बनती जा रही है।
 
उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि प्रधानमंत्री पद की आस लगाए बैठे यह राहुल बाबा संसद के अंदर आंख मारते हैं, और दूसरी तरफ इस देश का प्रधानमंत्री दुनिया भर के शासकों से आंख से आंख मिलाकर बात करता है। उन्होंने केंद्र की विभिन्न नीतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना, आवास योजना, घर- घर बिजली, और पानी तथा देश के आर्थिक विकास में विभिन्न संभावनाओं को लाकर दुनिया के श्रेष्ठ राष्ट्रों में खड़ा कर दिया है। आज भारत दुनिया के प्रमुख राष्ट्रों में गिना जाता है तथा देश का मान और सम्मान बढ़ा है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की कमलनाथ सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह निकम्मी सरकार है। इसके आते ही बिजली जाने लगी है। उन्होंने राज्य सरकार की अन्य मोर्चो पर भी असफलताओं का जिक्र किया। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा ने अपने संबोधन में क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे मतदाताओं के वोट बेकार नहीं जाने देंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »