29 Mar 2024, 20:57:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राष्ट्रद्रोह संबंधी कानून को और सख्त बनाया जाएगा - राजनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 12:37AM | Updated Date: Apr 22 2019 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सतना। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि राष्ट्रद्रोह संबंधी कानून को और सख्त बनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सिंह ने सतना संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले नागौद में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का रवैया राष्ट्रद्रोह के मामले में कठोर है। इसलिए आने वाले समय में इससे जुड़े कानून को और सख्त बनाया जाएगा, ताकि ऐसा कार्य करने से पहले ही ऐसा सोचना वालों की रूह कांप जाए। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलवामा में आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री ने देश का सिर झुकने नहीं दिया। भारत ने अपने शत्रु को ताकत का अहसास करवा दिया। वहीं विपक्षी दल को इस पर भी राजनीति सूझ रही है। उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला किया और कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों में भय पैदा नहीं करती, बल्कि उनके मन में विश्वास पैदा कर उनका समर्थन लेती है। वहीं कांग्रेस अल्पसंख्यकों के मन में भय पैदा कर उनका उपयोग करने का प्रयास करती है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »