20 Apr 2024, 06:10:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल : जिलाबदर आरोपी अवैध शराब सहित गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2019 3:07PM | Updated Date: Apr 15 2019 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पुलिस ने आज एक जिलाबदर आरोपी को हजारों रुपए की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उप महानिरीक्षक भोपाल इरशाद वली द्वारा विशेष अभियान चलाकर अपराधों पर अंकुश लगाने और मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड समेत फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में आज बैरसिया थाना पुलिस ने एक जिलाबदर बदमाश को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया।
 
पुलिस ने बताया कि गुनगा के बदमाश अनीस को 19 जुलाई 2018 से एक साल के लिए जिला भोपाल एवं सीमावर्ती क्षेत्र के लिए जिलाबदर किया गया था। उसे आज जिलाबदर उल्लंघन पर उसके घर ग्राम बर्री खेजड़ा से पकड़ा गया। आरोपी के घर से करीब 63 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ये शराब ग्राम हर्राखेड़ा, रतुआ एवं दिल्लोद क्रेशरों पर मजदूरों को बेचने के लिए संग्रहित की गई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »