19 Apr 2024, 06:34:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

चार महिलाओं सहित दस को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 2:56AM | Updated Date: Mar 24 2019 2:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जावरा। जावरा न्यायालय में प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजीव के पाल ने हत्या, हत्या के प्रयास एवं गंभीरतम चोट पहुंचाने के प्रकरण में 10 लोगों को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। अधिकांश आरोपी आपस में रिश्तेदार है। उनका बच्चों के विवाद को लेकर महारपुरा जावरा में 6 साल पहले झगड़ा हो गया था, जिसमें गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि अन्य घायल हो गए थे।
 
जावरा के महारपुरा में 31 जनवरी 2013 को बच्चों के विवाद को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था। इसमें महारपुरा निवासी उमर पिता सत्तार खां को गोली मारी गई थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। इसके अलावा झगड़े में इकबाल, नसीम, अकरम, खातून ,शेरबानो एवं मोहम्मद सिद्धिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जावरा शहर थाना पुलिस ने फारुख पिता सत्तार खां की रिपोर्ट पर हत्या, हत्या के प्रयास एवं गंभीरतम मारपीट का प्रकरण दर्ज कर चालान पेश किया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »