25 Apr 2024, 10:47:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

इंदौर। इंदौर तुकोगंज थाना इलाके में शनिवार दोपहर एक बच्चे ने बहन से विवाद होने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। दरवाजा नहीं खोलने पर बहन ने आसपास के लोगों की मदद ली। फंदे पर टंगे भाई को देखने पर परिजन को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस के मुताबिक घटना पंचम की फैल की है। यहां रहने वाले निशांत पिता संजय सिसौदिया ने शनिवार दोपहर एक बजे के लगभग घर में फांसी लगा ली। वह आठवीं कक्षा में पढ़ाई करता था। पिता संजय ने पुलिस को बताया वह रेडीमेड कपड़े की दुकान पर काम करते है। वहीं पत्नी भी नौकरी करती है। उनके परिवार में बेटा निशांत और बड़ी बेटी नंदनी है, दोनों में मामूली कहासुनी चलती रहती थी।
 
शनिवार दोपहर जब दंपति काम पर गए थे तो निशांत घर के अंदर एक कमरे में चले गया और उसने दरवाजा लगा लिया। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खोला तो नंदनी ने उसे आवाज देना शुरू की। बाद में पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। परिजन निशांत को सेलबी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। बताया जाता है कि नंदनी ने निशांत को पिचकारी की बात को लेकर डांट लगाई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »