25 Apr 2024, 02:39:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

आंखों की बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने खाया जहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 1:59AM | Updated Date: Mar 24 2019 1:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। द्वारकापुरी में रहने वाले एक बुजुर्ग ने आंखों की बीमारी से परेशान होकर जहर खाकर जान दे दी। उन्हें करीब छह माह से दिखाई नहीं देता था। पुलिस के मुताबिक घटना अहीरखेड़ी की है। यहां रहने वाले 55 वर्षीय गणेश पिता नरसिंह बघेल ने बुधवार शाम शराब में जहर मिलाकर पी लिया।
 
उसे बेटा मनीष और उसका दोस्त गंभीर हालत में पहले जिला और फिर एमवाय लेकर पहुंचे। शुक्रवार रात गणेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बेटे ने बताया कि उसकी तीन बहनें और मां रामकली है। पिता छह माह पहले मोतियाबिंद बीमारी से पीड़ित थे। उनका चोइथराम नेत्रालय अस्पताल में उपचार भी चल रहा था। बुधवार को जब पत्नी काम पर गई थी तो गणेश ने उक्त कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »