23 Apr 2024, 12:48:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

इंदौर। होली पर रंग डालने को लेकर विजय नगर, मल्हारगंज, लसूड़िया व तिलक नगर में विवाद होने पर बदमाशों ने चाकू व दंराते निकाल लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। विजय नगर पुलिस के मुताबिक गुरुवार लखननाथ घोरपड़े निवासी नंदा नगर ने बताया मैं गोडाउन पर टेंट हाउस का काम करता हूं। मैं होली खेलकर गोडाउन पर था तो वहां पर संजू पिता अशोक सिंह आया और मुझे गालियां देकर चाकू मार दिया।मल्हारगंज में विजय पिता बलराम सोलंकी को ललित देवीकार व कुलदीप ने चाकू मार दिया।
 
लसूड़िया में रवींद्र कुमावत निवासी ग्राम अरंडिया के घर में रंग डालने के लिए विष्णु सुनेर और उसके साथी घुस गए थे। रवींद्र ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे पीट दिया। लवकुश विहार में रहने वाले अजय कीर ने लसूड़िया पुलिस को बताया वह होली खेलने के लिए निरंजपुर पहुंचा तो उसे अज्ञात बदमाशों ने सिर पर दंराता मार दिया। तिलक नगर पुलिस के अनुसार नवल पिता धर्मेंद्र खंडेलवाल निवासी निर्मल नगर को अज्जू मराठा ने रंग लगाने की बात पर पीट दिया। वहीं नवल ने भी अजय के साथ मारपीट की। दोनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »