18 Apr 2024, 20:09:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

पुलिस के होली समारोह में कलाकारों ने बांधी समा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 8:52PM | Updated Date: Mar 22 2019 8:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज पुलिस का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी गयी। समारोह में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दी।
पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुलिस महानिदेशक विजय कुमार सिंह की मौजूदगी में हर बार की भांति लाल परेड प्रांगण में होली की महिफल सजी। इस अवसर पर मध्­यप्रदेश पुलिस के मुखिया  सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी।
 
पुलिस मुख्­यालय के होली मिलन समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं ओज के राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि पवन जैन ने जब पुलवामा के शहीदों के सम्मान में कविता के रूप में शहीद की चिट्ठी पढ़ी तो सम्पूर्ण प्रांगण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। इससे पहले देश की ख्यातिनाम कवित्री सुश्री अनु सपन ने '' मेरी पलकों को आप पढ़ लेना, होठ कायर हैं कह नहीं पाते'' सहित प्रेम व श्रृंगारयुक्त अन्­य रचनाएँ प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
 
हास्य- व्यंग्य के कवि राजेन्द्र गट्टानी ने व्­यंग्­य से ओतप्रोत '' हिरण्­यकुश से हाथ मिलाकर नरंसिंह से प्रहलाद कहें'' सहित अन्­य रचनाएं पेश की। हास्­य व्­यंग्­य के उदयीमान कवि  दीपक दनादन ने '' देश के प्­यार में लेकिन कोई पागल नहीं मिलता'' तथा  अन्­य चुटीली रचनाओं से पुलिस बल को खूब गुदगुदाया। होली मिलन समारोह में पुलिस की विभिन्­न शाखाओं के कलाकारों ने बृज एवं बुंदेली बोली में संगीत एवं नृत्­यमय फाग प्रस्­तुत कर समा बांध दिया। इस अवसर पर अतिरिक्­त पुलिस महानिदेशक राजीव टंडन, अरूणा मोहन राव, विजय कटारिया, डी श्रीनिवास राव, आदर्श कटियार व आशुतोष राय तथा पुलिस महानिरीक्षक एन.वी.वायंगणकर व उप पुलिस महानिरीक्षक हरिनारायण चारी मि­श्रा सहित अन्­य वरिष्­ठ पुलिस अधिकारी एवं पुलिस मुख्­यालय के कर्मचारी मौजूद थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »