26 Apr 2024, 01:19:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश के भिंड जिला अस्पताल में महिला से छेडछाड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2019 2:19PM | Updated Date: Mar 16 2019 2:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिला अस्पताल में मारपीट से पीडित एक महिला के साथ अस्पताल में ही छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार भिण्ड देहात थाना क्षेत्र निवासी महिला के पति का 4 साल पहले निधन हो गया है। बीती 12 मार्च को जेठ-जेठानी ने महिला से मारपीट की। महिला ने 13 मार्च को देहात थाने में शिकायत की। 14 मार्च को महिला का एक्सरे होना था। किसी कारण से 14 मार्च को एक्सरे नहीं हुआ। कल महिला एक्सरे के लिए भिण्ड जिला अस्पताल गई।

महिला के साथ अस्पताल चौकी से आरक्षक साथ गया। महिला का आरोप है कि इसी दौरान रेडियोग्राफर हरविजय भदौरिया द्वारा उसके साथ छेड़छाड की गयी। भिण्ड अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अजीत मिश्रा ने आज यहां बताया कि महिला के आरोपों की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। जांच में रेडियोग्राफर दोषी पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। वहीं, शहर कोतवाली के नगर निरीक्षक संजय सोनी ने बताया कि महिला ने आवेदन दिया है, मामले की जांच की जा रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »