24 Apr 2024, 03:13:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

डम्पर और मोटरसाइकिल भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2019 11:15PM | Updated Date: Mar 14 2019 11:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जेवनारा में आज मोटरसाइकिल और डम्पर की भिंडत में एक की घटना स्थल पर मौत हो गई। थाना बरघाट नगर निरीक्षक ने बताया कि ग्राम जेवनारा के पास एक डम्पर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार शेख अनिशा निवासी हड्डी गोदाम सिवनी की घटना स्थल पर मौत हो गई, वहीं मोटरसाइकिल में सवार अन्य दो के घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि डम्पर चालक घटना स्थल से फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है तथा डम्पर को थाना बरघाट में लाकर खडा कर दिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »