19 Apr 2024, 05:18:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भिंड : बस की टक्कर से दो लोगों की मौत, एक महिला घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2019 12:58PM | Updated Date: Feb 20 2019 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के बरोही थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 92 पर एक पेट्रोल पंप के पास बस की चपेट में आने से मोटरसायकल सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि गुजरात के अहमदाबाद से आ रही बस ने भिण्ड-ग्वालियर मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास कल एक मोटरसायकल को टक्कर मार दी।

इस हादसें में मुनेन्द्र सिंह (50) और राजवीर (25) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुमन देवी (48) गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के गितौर हाल गांव के निवासी किसान मुनेंद्र कल मुरैना जिले के अंबाह के कुठियाना गांव में साले की पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गये थे।

वापसी में बस ने मोटरसायकल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसायकल के बस में फंस जाने से मुनेंद्र और राजवीर की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने चक्काजाम करने का प्रयास किया। मृतक के परिजन को रेडक्रॉस ने 10-10 हजार रुपए की सहायता दी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »