20 Apr 2024, 12:18:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

छतरपुर : सात दिवसीय खजुराहो नृत्य समारोह 20 फरवरी से शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2019 11:38AM | Updated Date: Feb 20 2019 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छतरपुर। मध्यप्रदेश का बहुप्रतिष्ठित खजुराहो नृत्य समारोह जिले के खजुराहो में 20 फरवरी से शुरू हो रहा है। यह समारोह 26 फरवरी तक चलेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रदेश की संस्कृति मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ समारोह की अध्यक्षता करेंगी जबकि वाणिज्यिक कर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर विशिष्ट अतिथि होंगे। इस समारोह के कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होंगे। यहां देशज कला परम्परा का मेला-हुनर और आंचलिक व्यंजन मेला भी आयोजित होगा।

सात दिवसीय इस नृत्य समारोह में देश के विख्यात शास्त्रीय नृत्य कलाकार भाग लेकर शानदार प्रस्तुति देंगे। समारोह में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। संस्कृति विभाग का यह प्रतिष्ठित नृत्य समारोह है। इस समारोह का खजुराहो के मंदिरों और मूर्तियों के अलौकिक और विलक्षण सानिध्य में समयबद्ध अवधारणाओं और नवोन्वेषों के साथ अंतर्राष्ट्रीय विस्तार होता चला गया है। इस समारोह में देश के साथ ही दुनिया भर से शामिल होने आते हैं और अपनी अपनी प्रस्तुतियां देते हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »