29 Mar 2024, 19:17:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीएम कमलनाथ ने 40 नई 108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2019 3:32PM | Updated Date: Feb 18 2019 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज यहां लाल परेड ग्राउंड में प्रदेश के नागरिकों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 40 नई 108 एंबुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री कमलनाथ द्वारा हरी झंडी देकर रवाना की गई नई चिकित्सा एंबुलेंस में जीवन रक्षक सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इस मौके पर बताया गया कि फरवरी माह के अंत तक 115 नई 108 एंबुलेंस शुरू की जाएंगी। इस मौके पर अल्पसंख्यक कल्याण एवं पिछड़ा वर्ग मंत्री आरिफ अकील, सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसी सिलावट एवं जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा उपस्थित थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »