20 Apr 2024, 11:36:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

एमपी: इंदौर निवासी बुजुर्ग दंपत्ति ने की बड़वानी में आत्महत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2019 6:18PM | Updated Date: Jan 23 2019 6:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में इंदौर निवासी झूलाघर संचालक दंपति ने आत्महत्या कर ली। घटना में मृत बुजुर्ग के विरूद्ध सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोप भी था। बड़वानी थाना पुलिस के अनुसार इंदौर के बीमा नगर निवासी दंपती गुणवंत भिड़े (61) और वंदना भिड़े (60) ने यहां स्थित एक होटल में कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। होटल में ठहरे दंपति ने आज सुबह वेटर के आने पर दरवाजा नहीं खोला तो होटल प्रबंधन ने पुलिस की उपस्थिति में डुप्लीकेट चाबी से कमरा खोला और अंदर दोनों की लाश पाई गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुणवंत के विरुद्ध 18 जनवरी को इंदौर के पलासिया थाने में झूलाघर में आने वाली सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया था। इसी दिन उसकी पुत्री ने दोनों की गुमशुदगी की सूचना भी दी थी। घटना के बाद से फरार दंपति पहले नागपुर गए और फिर 20 जनवरी से बड़वानी के इस होटल में ठहरे हुए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच आरंभ कर दी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »