26 Apr 2024, 05:24:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

एमपी में बुराड़ी जैसी घटना, एक घर से मिली 4 लोगों की लाशें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2019 10:26AM | Updated Date: Jan 23 2019 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भोपाल में बुराड़ी जैसा घटना घटी है। घर में चार लोगों की लाश मिली है। छत्तीसगढ़ निवासी 25 वर्षीय सन्नू भूरिया परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। उसका घर पिछले दो दिन से बंद था। आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। 
 
घटना भोपाल के मंडीदीप स्थित हिमांशु कॉलोनी की है। खबर के अनुसार 24 घंटे से बंद मकान में 2 बच्चे और 2 महिलाओं की लाशें मिली हैं। परिवार के मुखिया सन्नू को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसे लोग दिल्ली के बुराड़ी कांड से जोड़कर देख रहे हैं। 
 
पुलिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ निवासी 25 वर्षीय सन्नू भूरिया परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। भूरिया एक निजी कंपनी में काम करता है। उसका घर पिछले दो दिन से बंद था। आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया।
 
फिर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। उन्होंने देखा कि 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 वर्षीय सन्नू की सांसे चल रही हैं। उसे तत्काल मंडीदीप अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां से उसे हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। हालत नाजुक होने के कारण वह बात नहीं कर पा रहा है। पुलिस ने उसके घर से उसकी पत्नी पूर्णिमा, 12 दिन की बच्ची के अलावा दीपलता और आकाश की लाश बरामद की है। 
 
शुरूआती जांच के आधार पर यह कहा जा रहा है कि चारों लोगों की मौत सिगड़ी के कारण हुई। ठंड की वजह से परिवार रात में सिगड़ी जलाकर सो गया था और दम घुटने से चारों लोगों की मौत हो गई लेकिन कहा यह भी जा रहा है कि यदि सभी घर वालों पर सिगड़ी का असर हुआ तो सन्नू को कोई फर्क क्यों नहीं पड़ा।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »