29 Mar 2024, 14:01:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विकास, कार्यकर्ताओं का सम्मान ग्वालियर की बनाएंगे अलग पहचान : प्रधुमन सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2019 10:48PM | Updated Date: Jan 20 2019 10:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में माधवराव सिंधिया कांग्रेस भवन पर मप्र शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षक मंत्री प्रधुमन सिंह तोमर की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई, बैठक का प्रारंभ वंदे मातरम, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, विकास पुरूष कै. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर प्रारंभ हुआ।  प्रधुमन सिंह तोमर ने नई परांपरा प्रारंभ करते हुए सर्वप्रथम शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा का माल्यर्पण कर स्वागत किया, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्षों का भी स्वागत किया। 

 
कार्यक्रम का संचालन अमर सिंह माहौर एड. ने एवं आभार व्यक्त जिला प्रवक्ता आंनद शर्मा ने किया।  खाद्य मंत्री तोमर बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थय, सुरक्षा की सुविधाएं जनता को मुहैया करायें बैठक में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि   ज्योतिरादित्य सिंधिया 28 फरवरी को ग्वालियर पधार रहे हैं उनका स्वागत किया जायेगा साथ ही सिंधिया के नेतृत्व में ग्वालियर शहर से तीनों विधानसभाओं से कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया, प्रधुमन सिंह तोमर को मंत्री बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाया अब खाद्य मंत्री कांग्रेस संगठन के साथ-साथ आमजनमानस को प्रगति की मुख्य धारा से जोड़कर नया अध्याय प्रारंभ करें। प्रधुमन सिंह तोमर ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं कार्यकर्ता हूं और कांग्रेस कार्यालय में स्वागत कराने नहीं, स्वागत करने आया हूं, विकास प्रगति का नया युग प्रारंभ करने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने आया हूं, माधवराव सिंधिया की जनपरंपरा के अनुरूप उचित मूल्य की दुकानों से अब कोई गरीब खाली नहीं जायेगा। 
 
बैठक में अशोक शर्मा, चन्द्रमोहन नागोरी, सुरेन्द्र शर्मा, प. हरिओम शर्मा सेंथरी, महाराज सिंह पटेल, प्रेमनारायण यादव, किशन मुदगल, नेताप्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित, मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, प्रवक्ता आनंद शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, अमर सिंह माहौर, जेएच जाफरी, कुसुम शर्मा, राकेश धाकरे, उदल सिंह, शील खत्री, रविन्द्र सिंह भदोरिया, इन्द्रजीत सिंह चौहान, वीर सिंह तोमर, मीनू परिहार, ममता, सुनीता सहित सैकड़ों कांग्रेसजन एवं आमनागरिक उपस्थित थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »