25 Apr 2024, 01:18:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

वायरल वीडियो के बाद सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2019 3:19PM | Updated Date: Jan 17 2019 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

माता बसैया पुलिस सूत्रों ने  बताया कि ग्राम जलौनी में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का कथित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित महिला तीन दिन पहले गांव के पास खेत पर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के तीन लोगों मुकेश, सोनू और सत्तो ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने इसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के चलते महिला कल पुलिस में मामला दर्ज करवाने पहुंची। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »