28 Mar 2024, 23:29:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जबलपुर की गन कैरिज फैक्टरी में केन्द्रीय सीबीआई ने मारा छापा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2019 11:26AM | Updated Date: Jan 12 2019 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। धनुष तोप कलपुर्जा खरीद में गड़बड़ी की जांच के लिए आज जबलपुर की गन कैरिज फैक्टरी में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने छापा मारा। मध्य प्रदेश में जबलपुर स्थित गन कैरिज फैक्टरी (जीसीएफ) में सीबीआई ने छापा मारकर कंप्यूटर और कई फाइलें जब्त की। आरोप है कि तोपों में लगाए गए कलपुर्जों को जर्मनी का बताया गया, जबकि वे चीन से खरीदे गए हैं। 
 
धनुष बोफोर्स तोप का स्वदेशी संस्करण है, इसे भारतीय रक्षा जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। सीबीआई टीम ने शुक्रवार को जीसीएफ के जूनियर वक्र्स मैनेजर के घर पर छापा मारा और उनके बयान दर्ज किए। सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने गन कैरिज फैक्टरी पर दबिश देते हुए कलपुर्जों की खरीद से जुड़े कई अहम दस्तावेज और उपकरण सीज कर दिए हैं। टीम ने धनुष तोप में की गई बेयरिंग्स की खरीदी प्रक्रिया से जुड़े जूनियर वक्र्स मैनेजर एससी खपुआ के दफ्तर और घर पर भी छापा मारा और कंप्यूटर व फाइलें जब्त की हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »