24 Apr 2024, 12:35:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: कार पुल के नीचे गिरी, तीन की मौत दो घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2019 2:23PM | Updated Date: Jan 10 2019 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आगरमालवा। मध्यप्रदेश के आगरमालवा जिले के बड़ोद थाना क्षेत्र में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल के नीचे गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार उज्जैन से बड़ोद आ रही एक कार कल देर रात्रि आगर रोड पर एक पेट्रोल पंप के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल के नीचे गिर गई,
 
जिससे उसमे सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान दिलीप परमार, दीपक जायसवाल और ईश्वर सोंधिया के रूप में हुर्इ है। तीन की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई गई है, वहीं घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो उज्जैन से अपने घर बड़ोद जा रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »