28 Mar 2024, 21:08:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

काले से काला होंठ, सुर्ख गुलाबी बनकर चमकेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2017 1:40PM | Updated Date: Oct 17 2017 1:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेहरे की खूबसूरती के साथ होंठों की खूबसूरती बहुत जरूरी है। कुछ प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने के बाद होंठ काले हो जाते हैं, जिसके कारण चेहरा खराब दिखता है।
 
ऐसे में अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इन घरेलू उपायों से होंठों के कालेपन को दूर करें। इन तरीकों से आपके होंठों का कालापन हमेशा के लिए गायब हो जाएगा।

नींबू का रस
काले हुए होंठों को गुलाबी बनाने के लिए नींबू का रस कारगर साबित होगा। इसके लिए रोज रात को सोने से पहले अपने होंठों पर नींबू का रस लगाएं। 2 महीने तक लगातार ऐसा करने पर अंतर नजर आएगा।

नारियल का तेल
नारियल के तेल के बहुत फायदे हैं। यह होंठों के कालेपन को भी दूर कर देगा। इसके लिए नारियल के तेल में खीरे और नींबू का रस मिलाकर होंठों पर लगाने से कालापन दूर हो जाएगा।

हल्दी पाउडर
हल्दी पाउडर से भी होंठों का कालापन दूर होता है। इसके लिए हल्दी पाउडर में थोड़ी सी मलाई मिलाकर होंठों पर लगाएं। हफ्ते में दो बार लगाने से जल्द  असर होगा।

संतरे का रस
अगर आपके होंठ काले होने के साथ-साथ ड्राई भी हैं तो आप संतरे के रस का इस्तेमाल करें। संतरे का रस लगाने से होंठ मुलायम होंगे और उनका कालापन भी दूर हो जाएगा।

शलजम का रस
शलजम का रस होंठों पर लगाने से होंठों का कालापन दूर हो जाएगा। इसे लगाने से आपके होंठ नैचुरली गुलाबी हो जाएंगे।

अनार के दाने
अनार के दानों से भी होंठों का कालापन दूर किया जा सकता है। इसके लिए अनार के दानों को अच्छी तरह पीस लें। इसके बाद इसमें मलाई मिलाकर होंठों पर लगाएं। इस उपाय को कुछ दिन तक ट्राई करें। आपको जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »