29 Mar 2024, 14:08:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

लड़कियों की ये अदाएं बना सकती हैं लड़कों को अपना दीवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2017 12:34PM | Updated Date: Apr 22 2017 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लड़कों को अट्रैक्ट करना लड़कियों के लिए कोई बड़ी बात नहीं हैं ऐसी बहुत सारी चीजें होती हैं, जिनसे महिलाएं आसानी से पुरुषों को अपना दीवाना बना सकती हैं। तो अगर आप भी किसी के साथ रिलेशनशिप की शुरुआत करने के बहाने ढूंढ रही हैं, तो इन टिप्स को अपनाएं। पुरुष खुद-ब-खुद आपसे बातचीत की शुरुआत करेंगे।

स्टाइलिश होना
पुरुषों को अट्रैक्ट करने का ये तरीका थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन उन्हें बहुत ही अच्छा लगता है जब महिलाओं के वेल मेंटेन ड्रेस में उनकी थोड़ी-सी बॉडी दिखती रहे। जीन्स और टॉप के बीच की फाइन लाइन, ब्रॉड नेक टॉप, स्कर्ट्स वाली महिलाएं हमेशा से ही पुरुषों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रही हैं।
 
नॉलेज होना
ज्यादातर पुरुषों को पॉलिटिक्स, टेक और ऐसे किसी सब्जेक्ट पर डिस्कशन करना पसंद हैं, जिससे कुछ नॉलेज मिलती हो। वहीं, महिलाओं को शॉपिंग और गॉसिप्स पसंद होती है। तो अगर आपको पुरुषों की गुड लिस्ट में शामिल होना है, तो थोड़ा नॉलेजेबल बनना होगा।
 
सादगी
पुरुष भले ही महिलाओं के आंखों के काजल से लेकर होंठों की लिपस्टिक तक और वैक्सड हेयर से लेकर नेलपेंट लगाए हुए नेल्स को नोटिस करते हों। लेकिन असलियत में उन्हें सादगी पसंद महिलाएं ही भाती हैं। वेल ड्रेस और मेकअप काफी हद तक उन्हें आपकी पर्सनैलिटी के बारे में आइडिया दे देता है। लेकिन दूसरी ओर पुरुषों की नजरों में ये सारी चीजें फेक (झूठी) पर्सनैलिटी को ही डिफाइन करती हैं।
 
अच्छी आवाज
महिलाएं पुरुषों को अपनी आवाज से भी अपना दीवाना बना सकती हैं। सिडक्टिव आवाज वाली महिलाएं अक्सर पुरुषों की टॉप लिस्ट में शामिल होती हैं। बहुत तेज और कर्कश आवाज वाली महिलाओं को वो दोस्ती तक ही झेल सकते हैं उनके साथ रिलेशनशिप में पड़ने से वो कतराते हैं। साथ ही, बातों को कहने का अलग तरीका, उनका एक्सेंट भी पुरुषों को बहुत भाता है।
 
मदद मांगना
महिलाएं पुरुषों को अपनी ओर अट्रैक्ट करने के लिए उनकी हेल्प ले सकती हैं। ये हेल्प एक पेन मांगने से लेकर लिफ्ट मांगने तक कुछ भी हो सकती है। दरअसल पुरुषों को हीमैन बनना बहुत अच्छा लगता है खासतौर से महिलाओं के सामने। तो अगर आप किसी पुरुष को अट्रैक्ट करना करना चाहती हैं, तो बिना किसी संकोच के उनसे हेल्प मांगें।
 
फीलिंग्स समझना
पुरुषों को अपना दीवाना बनाने के लिए एक जरूरी कदम उनकी फिलिंग्स को समझना भी है। संकोची स्वभाव होने के कारण पुरुष बहुत ही बातों को जाहिर नहीं कर पाते। उनकी बॉडी लैंग्वेज, आंखों के इशारे आपसे बहुत कुछ कहना चाहते हैं, जिसे खामोशी से समझने की जरूरत है।
 
फ्लर्ट नेचर
वैसे महिलाएं फ्लर्ट करना कम ही पसंद करती हैं ये जिम्मेदारी पुरुषों के ऊपर ही होती है। लेकिन अगर आप किसी पुरुष के साथ रिलेशनशिप की शुरुआत करना चाहती हैं तो थोड़ा-सा फ्लर्टी बनना पड़ेगा। महिलाओं का फ्लर्टी नेचर उन्हें बहुत पसंद आता है इससे वो आसानी से आपकी ओर अट्रैक्ट हो जाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »